रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!
बिहार के शेखपुरा जिले से एक मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है जहां शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा गांव स्थित एक सैलून में पहले बाल और दाढ़ी बनवाने की होड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दाढ़ी बनवाने को लेकर हुआ था विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सैलून में रवि सिंह के भतीजे और मंटू सिंह के पुत्र कारू कुमार के बीच पहले सेवा लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय कारू दाढ़ी बनवा रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे।गोली लगने से बुजुर्ग और युवक ज़ख्मी-हिंसक झड़प और गोलीबारी के बीच 75 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि 25 वर्षीय युवक पिंकू कुमार भी गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी-मामले की जानकारी मिलते ही शेखोपुरसराय पुलिस बल दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। थाना अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल के टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।




