माँ श्यामा देवी के दरबार में मंत्री निशांत ने लगाई हाजरी, पूजा अर्चना कर किया राज्य के सुख शांति की कामना!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

मां श्यामा माई के दरबार अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट देकर किया सम्मानित,NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और जीत का दावा किया ।

दरभंगा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक मिथिला के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ता नजारे आलम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Join us on: