सीतामढ़ी के युवक की पटना में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा

सीतामढ़ी के युवक की पटना में संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है ,परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। मृतक की पहचान शुभम पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले शुभम का एक दोस्त उसे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अपने साथ पटना ले गया था। पटना पहुंचने के बाद अचानक शुभम की घरवालों से बातचीत बंद हो गई। परिजनों ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।इसके बाद परिजन शुभम की तलाश में पटना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस की मदद से उसका शव लावारिस हालत में बरामद किया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि शुभम को जहर देकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बाइट : हर्ष पांडे, परिजन

Join us on: