रिपोर्ट – अमित कुमार!
हेडलाइन : CM आवास पर NDA की बैठक से पहले JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा – 8 सीटों पर होगी NDA की जीत
बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर NDA विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक से ठीक पहले JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने MLC चुनाव और भारत-नेपाल जल संधि पर बड़ा बयान दिया।
VO :
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि संजय झा जी ने कहा है कि अब जो भी कार्यक्रम होगा वो नीतीश जी के नाम पर होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। नीतीश जी ने ही पार्टी को सींचा है। जो भी कार्यक्रम बन रहा है वो हमारे नेता नीतीश जी के नाम पर ही हो रहा है।
वहीं फरक्का और महाकाली जल संधि पर उन्होंने कहा कि ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, ये 14 करोड़ बिहारवासियों के हक का मुद्दा है। 1996 में जो संधि हुई उसमें बिहार का ख्याल नहीं रखा गया। हम चाहते हैं कि इस संधि का नवीकरण नहीं होना चाहिए, अगर हो भी तो 2050 तक बिहार की पानी की जरूरत, बाढ़ और सुखाड़ को ध्यान में रखकर हो।
NDA की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि NDA की बैठक समय-समय पर होती रहती है। हमारा लक्ष्य MLC की 8 की 8 सीटें जीतना है। चट्टानी एकता के साथ हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
बाईट : उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, JDU –




