इंडिया गठबंधन ने निकाला,लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) के आह्वान पर समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन गांधी चौक से ओवरब्रिज होते हुए जिला मुख्यालय तक ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के बाद जिला मुख्यालय, समस्तीपुर के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर अपनी मांगें बुलंद कीं।
प्रमुख मांगें— मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, एसआईआर तत्काल समाप्त/निलंबित किया जाए, मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं, चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए, मताधिकार पर किसी भी प्रकार का हमला बंद किया जाए।

Join us on: