रिपोर्ट– पुरुषोत्तम कुमार!
ब्रेकिंग न्यूज़——- –
जमुई: चलती ई- रिक्शा का बैट्री फटने से लगी भीषण आग, इंटर की दो छात्रा झुलसी, एक पटना रेफर। महिसौड़ी स्थित पेट्रोलपंप के पास हुआ हादसा। अग्निशमन वाहन ने आग पर पाया काबू। जमुई से कोचिंग कर घर लौट रही थी छात्रा, जांच में जुटी पुलिस। अगलगी का लाइव वीडियो आया सामने
जमुई ई-रिक्शा की बैटरी फटने से ये हादसा हुआ है
इस हादसे में इंटर की दो छात्राएं बुरी तरह झुलस गई हैं.
एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर किया गया है
जमुई तस्वीरें जमुई के महिसौड़ी चौक के पास की हैं…
जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास एक चलती ई-रिक्शा की बैटरी अचानक फट गई।
बताया जा रहा है कि भगवाना गांव की तीन छात्राएं समेत आधा दर्जन लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर कोचिंग से घर लौट रहे थे।
महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ते ही ई-रिक्शा से धुआं उठने लगा…
छात्राओं ने चालक को कई बार बताया… लेकिन ईयरफोन लगाए चालक ने अनसुना कर दिया…
और फिर डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास अचानक बैटरी फटी और देखते ही देखते पूरी ई-रिक्शा आग के गोले में बदल गई।
इस हादसे में दो छात्राएं बुरी तरह झुलस गईं।
झुलसी छात्राओं की पहचान सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और मनोहर यादव की पुत्री अंजनी कुमारी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से एक छात्रा को डॉ. नीरज साह के क्लिनिक में और दूसरी को सदर अस्पताल ले जाया गया।
सदर अस्पताल में नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
जबकि अंजनी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया…
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है… लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा की फिटनेस और बैटरी की जांच होनी चाहिए




