रिपोर्ट – प्रमोद/सिवान!
सीवान के जीरादेई में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से करीब एक लाख साठ हजार रुपये की लूट कर ली। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की।
घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास बुधवार की देर शाम की है। बताया जा रहा है कि अकोल्ही गांव निवासी सीएसपी संचालक इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया और मिडिल स्कूल के पास ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने बैग में रखे एक लाख साठ हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, पासबुक और जरूरी कागजात लूट लिए। वारदात के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। संचालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बाइट – इन्द्रजीत प्रसाद (सीएसपी संचालक)




