वैशाली- बिहार में कोई भी दल बगैर JDU के राजनीति नहीं कर सकता- संजय झा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


चिराग पासवान के बाद अब JDU ने भी NDA को टेंशन दे दिया है। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में हाजीपुर पहुंचे JDU सांसद संजय झा के बड़े बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है।


सभा को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में कोई भी दल बगैर JDU के राजनीति नहीं कर सकता। बिहार की सभी पार्टियों में JDU 20 है, किसी से 19 नहीं है। अगले सौ वर्षों तक नीतीश कुमार का नाम और उनका काम रहेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि अब हमारे नेता निशांत हैं और उन्हीं के नेतृत्व में आगे काम करना है। साथ ही फरक्का जल संधि को लेकर लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि संधि के समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू थे, तब बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ और उन्होंने कुछ नहीं किया।

अब देखना होगा कि JDU सांसद के इस बयान पर NDA घटक दलों की क्या प्रतिक्रिया आती है।

बाइट : संजय झा, सांसद – JDU

Join us on: