शेखपुरा- ई रिक्शा रोकने को लेकर विवाद में हिंसा, एक की मौत, कई जख़्मी, दो रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!

शेखपुरा. कारे गांव में टोटो रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने टोटो चालक चाँदो बिंद और उसके परिजनों पर लाठी-डंडे, लोहे के रॉड, कुल्हाड़ी और बंदूक के कुंदे से हमला कर दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चाँदो बिंद और सुनीता देवी को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल चाँदो के पिता विदेशी बिंद के अनुसार, टोटो गोरे बिंद के दरवाजे के पास रुकने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गोरे बिंद ने गाली-गलौज करते हुए टोटो रोक लिया और चाँदो को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद करण कुमार, राजीव कुमार, कांग्रेस कुमार और अरुण बिंद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और चाँदो के साथ मारपीट की। आरोप है कि बंदूक के कुंदे और लोहे के रॉड से सिर पर वार किया गया, जबकि कुल्हाड़ी और लाठी से भी हमला किया गया। बचाने पहुंचे बड़े भाई रमोतार बिंद के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद सुनीता देवी और मालो देवी के साथ भी मारपीट का आरोप है। शिकायत के अनुसार, सुनीता देवी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में चाँदो और सुनीता को पटना रेफर किया गया। जहाँ इलाज के दौरान चांदो की मौत हो गई. पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on:

और पढ़ें