रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!
लखीसराय अंचल में आज
तीन गज जमीन की घोषणा के बाद अंचल कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़ बताया जा रहा है कि राज्य
सरकार की ओर से जरूरतमंद एवं भूमिहीन लोगों को तीन गज जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद अंचल कार्यालय में जमीन के लिए आवेदन देने वालों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाएं अंचल कार्यालय पहुंचीं और जमीन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन जमा किया।
महिलाओं का कहना है कि सरकार की घोषणा के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि अब उन्हें रहने के लिए जमीन मिल सकेगी। इसी उम्मीद में वे अपने जरूरी कागजात लेकर अंचल कार्यालय पहुंच रही हैं।
अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जांच और पात्र लाभुकों की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात कही जा रही है।
अब देखना होगा कि आवेदन करने वाले भूमिहीन परिवारों को सरकार की घोषणा के अनुरूप कब तक जमीन उपलब्ध कराई जाती है।
ज्ञात हो कि पूरे बिहार में अब तक 25 000 नि सहाय है लोगों काआवेदन पड़ा हुआ है इस बात की जानकारी अंचल अधिकारी ने दिया।




