सुपौल- ऑटो बाइक में टक्कर, ऑटो के ऊपर जा चढ़ी बाइक, 8 लोग गंभीर रूप से जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!


सुपौल- पिपरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
टेम्पू और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत
पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-106 पर आज सुबह एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ। अमहा गांव के समीप टेम्पू और बाइक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक टेम्पू के ऊपर चढ़ गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाइक टेम्पू के केबिन में फंसी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस भीषण हादसे में एक महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मौके से बाहर निकालकर सीएचसी पिपरा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कुछ घायलों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया है।

Join us on: