सीतामढ़ी-अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अँचल अमीनों ने दिया धरना।

SHARE:

सीतामढ़ी।शाहिद रजा!

:-बिहार राजस्व अमीन संघ के बैनर तले डुमरा मुख्यालय के आंबेडकर स्थल पर जिले के दर्जनों अमीनो के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद अमीन नसीम आलम सहित अन्य ने बताया कि वर्षों से लंबित,वेतनमान,पदोन्नति,यात्रा भत्ता,सेवा संपुष्टि,पदनाम परिवर्तन सहित अन्य मांगों को पूरा करने के लिए आज एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है।शुरू में बताया गया था कि अमीनो को उनके गृह क्षेत्र के करीब ही रखा जाएगा लेकिन अभी हालत यह है कि गया जिले के लोग भी सीतामढ़ी में काम कर रहे हैं।ऐसे में 200,250 किलो मीटर की दूरी पर जॉब करने की वजह से कई तरह की समस्याएं आती हैं।सरकार ने अगर जल्द ही हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो मजबूरन पूरे बिहार के अमीन अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे।अमीनो ने बताया कि महिला के साथ साथ पुरुष भी अमीन के पद पर कार्यरत हैं ,उनके लिए घर से 200 किलो मीटर की दूरी पर सेवा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Join us on: