कैमूर-  गाँजा की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

वियो कैमूर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बीच चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में छापामारी कर 78.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 46,590 रुपये नकद और एक बाइक भी बरामद की गई।

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने सोमवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की। सूचना मिली थी कि बघेला गांव निवासी घनश्याम सिंह गांव के बाहर कच्ची सड़क पर गांजा छिपाकर बेचने के फिराक में था।

सूचना के सत्यापन के बाद गठित टीम ने गांव के सिवान में एक पेड़ के नीचे बैठे दो व्यक्तियों को देखा, जिनके पास काला तिरपाल रखा था। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया।

तलाशी में एक से 46,500 रुपये और दूसरे से 90 रुपये बरामद हुए। तिरपाल से 78.400 किलोग्राम गांजा जब्त कर विधिवत जब्ती सूची बनाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर निवासी मंटू चौरसिया और चैनपुर के बघेला निवासी घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस गांजा के स्रोत और खपत के बारे में जांच कर रही है।

बाइट भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश

Join us on: