नवादा पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व मंत्री श्रेयसी सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत।

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

बिहार सरकार की मंत्री सह जमुई विधायक और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह औरंगाबाद जाने के क्रम में अल्प समय के लिए नवादा पहुंचीं। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कई खिलाड़ियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन भी सौंपे।चूंकि मंत्री श्रेयसी सिंह स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं, इसलिए नवादा के उभरते खिलाड़ियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

Join us on: