जहानाबाद- वार्ड सदस्य के पति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या के बाद जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कचनामा गांव में हड़कंप मच गया है मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार (32) की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार अपने घर के निचले कमरे में सोए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सह वार्ड सदस्य कंचन सिंह और बच्चा छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह बच्चा अपने पिता को जगाने नीचे गया तो कमलेश को खून से लथपथ पाया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर कचनामा पुल के समीप सागरपुर-मखदुमपुर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम रखा। इसके बाद ग्रामीण पैदल मखदुमपुर पहुंचे और प्लेया के पास एनएच-22 को भी करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।
सूचना पर एसडीपीओ-2 कीर्ति कमल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया। ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे।
हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग बालू कारोबार, जबकि कुछ प्रेम प्रसंग से घटना को जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच मृतक की कथित प्रेमिका ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने स्थिति संभाली और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीपीओ टू कृति कमल का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है पूरे मामले पर छानबीन प्रारंभ कर दी गई है जो भी अभियुक्त हैं उनके गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल सड़क जाम हटा ली गई है इस घटना के बाद इलाके में हलचल मची हुई है

Join us on: