ये डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल इंजन की लूट की सरकार है, अभी और बढ़ेगा अपराध – तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज डबल इंजन सरकार पर बड़ा हमला बोला। पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाले दिनों में क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा बढ़ने वाला है।

तेजस्वी यादव ने कहा, “ये डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल इंजन की लूट की सरकार है। आज बिहार का खजाना पूरी तरह खाली है।”

उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में बिहार में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध अपने चरम पर होगा। सरकार के पास युवाओं को नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है, किसानों को राहत देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन दिखावे के लिए पैसा है।

बाढ़ का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा, “बाढ़ के समय जब बिहार डूब रहा था, लोग भूखे थे, तो इन्होंने सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये दिया जलवाने में खर्च कर दिया। यही इनकी प्राथमिकता है। ये दिखावटी और मिलावटी राजनीति हो रही है।”

विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “ये लोग विकास की बात करते हैं, कौन सा विकास हुआ है? सड़क, अस्पताल, स्कूल, नौकरी – कहाँ है विकास? सिर्फ कागज पर फर्जीवाड़ा हुआ है। आंकड़ों का फर्जीवाड़ा।”

चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “ज्ञानेश कुमार जी वही करते हैं जो अमित शाह और नरेंद्र मोदी कहते हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था को इशारे पर चलाया जा रहा है। राष्ट्रपति हट जाये तो उन पर भी कार्रवाई हो सकती है लेकिन ज्ञानेश कुमार पर कभी भी कार्रवाई नहीं हो सकती है। उनको इतनी छूट मिली हुई है। ये लोकतंत्र नहीं है।”

Join us on: