पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, ओवैसी और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के इलीगल तरीके से बने होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है, गांधी परिवार का घर नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दास भाव में जीते हैं।
ओवैसी द्वारा SIR के माध्यम से देश में NRC लाने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि NRC से ओवैसी को क्या तकलीफ है। पहले SIR तो हो जाए। हर नागरिक का पहचान पत्र होना जरूरी है।
विपक्ष के सांसदों द्वारा 6 अक्टूबर को सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 साल तक हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में क्यों रही, तेलंगाना और केरल में क्यों सत्ता में रही। राहुल गांधी को मीठा अच्छा लगता है और तीता को थू कहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है। राहुल गांधी के बाबूजी, दादाजी, नानाजी के समय से SIR चल रहा है। राहुल गांधी को SIR पर बधाई देनी चाहिए कि बांग्लादेशियों को भारतीय नहीं होने दिया गया। राहुल गांधी नौटंकी करते हैं। जनता ने जिसको वोट दिया है, वह राज कर रही है।
बाइट : गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




