रिपोर्ट – अमित कुमार!
विक्रम से माले विधायक संदीप सौरभ ने सरकार पर युवाओं और शिक्षकों के अधिकारों की अनदे तयखी करने का आरोप लगाया है।
विधायक संदीप सौरभ ने गर्दनीबाग में चल रहे आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नौजवानों को उनका हक और सम्मान नहीं देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बहाली प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, चयनित लोगों को समय पर जॉइनिंग मिलनी चाहिए, और शिक्षकों को सातवें वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए।
सरकार को सुधार के सुझाव देते हुए विधायक ने कहा कि भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए, परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए और अगर कहीं गड़बड़ी होती है तो संबंधित आयोग और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए।
उन्होंने कहा कि वे खुद छात्र आंदोलन से निकले हैं और छात्र हितों की लड़ाई के लिए केस-मुकदमों या पुलिस की लाठियों से डरने वाले नहीं हैं।
बाइट : संदीप सौरभ, विधायक – विक्रम




