पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
पटना में विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जदयू ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए प्रचार की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को स्वास्थ्य मंत्री ने भी संबोधित किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पटना स्नातक क्षेत्र से श्री नीरज कुमार NDA के उम्मीदवार हैं। नीरज कुमार पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रहे हैं, तीन बार MLC और मंत्री भी रहे हैं। वे समाजवादी विचारधारा से शुरू से जुड़े रहे हैं और एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शिक्षक और स्नातक वोटरों के बीच जाएं और 20 साल पहले के बिहार और आज के बिहार के अंतर को बताएं। उन्होंने कहा कि 2005 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी तो शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए, स्कूलों की संख्या बढ़ी, नियोजित शिक्षकों की बहाली हुई, साइकिल-पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई। पहले जहां राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज और 2 इंजीनियरिंग कॉलेज थे, वहीं अब 12 मेडिकल कॉलेज और 38 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।
सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने ब्लॉक, प्रखंड और बूथ स्तर पर जाकर NDA प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की गई।
बाइट :- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार




