रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
लखीसराय।तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे राजीव रंजन सिंह ललन ने आज हलसी प्रखंड के कैदी, हलसी, मोहद्दीनगर,धीर और सेठना गांव का दौरा किया।और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखा गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन ने लोगों की समस्याओं को सूना और हर समस्याओं को जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। मंत्री महिलाओं की बीच जाकर लोगों से बात किया और नरेन्द्र मोदी, नीतीश कुमार,सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे लगवाए।और महिलाओं से सम्राट चौधरी के हाथों को मजबूत करने का अपील किया।आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 2047 तक पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है विकसित भारत का,पीएम मोदी हर राज्य का विकास कर रहे है,चाहे वह राज्य एनडीए शासित हो या फिर बिना एनडीए शासित राज्य हो, विरोधी राज्यों में भी विकास हो रहा है।उनका लक्ष्य है विकसित भारत का। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन ने कहा कि बिहार में जो सरकार है नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने लखीसराय में फिर से दुबारा व्यान दिया कि नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी सम्राट चौधरी को सौंपा क्यूंकि उन्हें भरोसा था कि सम्राट चौधरी ही बिहार को आगे को लेकर जा सकते हैं।
बाइट – राजीव रंजन सिंह ललन, केंद्रीय मंत्री।




