रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के राजनगर में 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 18 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल राजनगर के द्वारा महादेव मंदिर, राज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत् व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वाहिनी कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य बल कार्मिकों के सामुहिक प्रयास से महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम को लेकर कमांडेंट खोजाराम लामरोड़ ने अपने संदेश मे कहा है स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन की निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। कमांडेंट लामरोड़ ने जोर देकर कहा, “महात्मा गांधी का सपना था स्वच्छ भारत। आज हम सभी को इस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। स्वच्छता ही सेवा का भाव हमें समाज में जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करता है।” वहीं, 18वीं वाहिनी राजनगर के द्वारा इस प्रकार के स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप कमांडेंट अजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और एसएसबी के जवानों विशेष रूप से उपस्थित रहे, साथ ही, स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ाकर हिस्सा भी लिया।




