जीविका के 20 साल पूरे होने पर जदयू कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, जीविका दीदियों का सम्मान।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार में जीविका के 20 साल पूरा होने पर आज जदयू प्रदेश कार्यालय में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


जीविका के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जदयू प्रदेश कार्यालय में आज विशेष कार्यक्रम रखा गया है। बिहार के अलग-अलग जिलों से जीविका दीदियों को सम्मानित करने के लिए जदयू कार्यालय बुलाया गया है।

कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पहुंचे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।

वहीं नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम में जीविका दीदियों के योगदान को सराहा जा रहा है।

Join us on: