नालंदा में आज से शुरू किया गया बूस्टर डोज!

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए आज से हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के साथ 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों को बूस्टर डोज देना प्रारंभ हो गया है। कोविड-19 की दोनों खुराक प्राप्त कर ली हैं यानी दूसरी खुराक के लेने की तारीख से 9 महीने पूरा करने वाले लाभार्थियों को एहतियाती खुराक दी जा रही है। बिहारशरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समाहरणालय एवं पुलिस लाइन में विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। बूस्टर डोज लेने आए वरिष्ठ नागरिक धीरज कुमार रस्तोगी एवं राजेंद्र कुमार विकल ने बताया कि यह कोरोना संक्रमण के बचाव में कारगर साबित होगा। ओमीक्रोन से बचने के लिए बूस्टर डोज फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता के लिए अवश्य लेना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment