:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
ठंड के बढ़ते ही सभी थाना क्षेत्र इलाकों में चोरी की वारदात बढ़ गई। आए दिन चोर कभी दुकान तो कभी मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोहसराय थाना क्षेत्र के मामू भागना इलाके में रविवार की रात चोरों ने एक ई रिक्शा दुकान के शोरूम को निशाना बनाया। दुकान का शटर का ताला तोड़कर करीब 60 बैटरी की चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 6 लाख बताई जा रही है। चोरी की सूचना पर पहुंची सोहसराय पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
शोरूम के संचालक कुंदन कुमार रोज की तरह रविवार रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने गए तो देखा शटर का ताला पहले से टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान से 60 बैटरी, चार्जर समेत अन्य सामान और 20 हजार रुपये की नगदी गायब था।घटनास्थल के पास कई लोगो निशान देखे गए है जिससे यह पता चलता है कि चोरो की संख्या एक नही बल्कि कई थी।




