रिपोर्ट – अमित कुमार!
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र पासवान पहुंचे।
मंत्री लखेन्द्र पासवान ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि लगभग 80 प्रतिशत समस्याओं का निष्पादन हो गया है और जो भी समस्या आती है उस पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
साथ ही बिहार में अपराध को लेकर चिराग पासवान द्वारा उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने की आजादी है, लेकिन सरकार अपराधियों को सजा दे रही है। अगर फिर भी चिराग पासवान को कोई समस्या है तो मीडिया से हटकर सरकार से बातचीत करनी चाहिए।




