नेपाल से भारत लाई जा रही शराब की खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘जी’ समवाय, बीओपी सिमरारी के गश्ती दल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही 135 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के चंद्रवाना गांव वार्ड नंबर 11 का रोबिन यादव के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार सीमा स्तम्भ संख्या 276/1 से लगभग 20 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में, गांव जोंकी के नजदीक, उप निरीक्षक रजनिया लाल द्वारा गठित गश्ती दल ने प्राप्त आसूचना के आधार पर नेपाल से भारत की ओर आ रहे बाइक सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे पेट्रोल टंकी एवं डिग्गी से 135 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ। बरामद नेपाली शराब, बाइक एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु बासोपट्टी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
मामले को लेकर बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join us on: