अगर कोई अपराध हो रहा है तो हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है – मंत्री बुलो मंडल!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार सरकार के मंत्री बुलो मंडल ने कहा है कि राज्य में अपराध की जो घटनाएं होती हैं, सरकार और प्रशासन मुस्तैद होकर उस पर कार्रवाई करती है। विपक्ष के लोग कुछ से कुछ बोलते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि जमुई से लेकर जहां-जहां कोई भी घटना हुई है, प्रशासन ने फौरन कार्रवाई की है। कहीं भाई-भाई के झगड़े में हत्या हो रहा है तो कहीं अपराधी कुछ से कुछ कर रहे हैं, लेकिन एक बात आप याद रखिए बिहार में जो सरकार है वह मुस्तैदी से ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई कर रही है।

वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि रोहिणी आचार्य चिराग पासवान से इस्तीफा मांग रही हैं तो उन्होंने कहा कि क्या उनके इस्तीफा मांगने से कोई इस्तीफा दे देगा, इन लोगों का काम ही यही है कुछ से कुछ बयानबाजी करते रहते हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों का वहां संगठन है, पार्टी के बड़े नेता हैं, जो सोचेंगे, जो करेंगे, हम लोग उनके साथ देने का काम करेंगे। विपक्ष के बयान को लेकर उन्होंने साफ-साफ कहा कि उन लोगों की जितनी समझ है उसके अनुसार ही बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन एक बात निश्चित तौर पर जनता भी देख रही है कि कहीं भी कोई अपराध हो रहा है, कोई घटना हो रही है, उस घटना पर त्वरित कार्रवाई प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

Join us on: