मंत्री प्रतिनिधि बनने की खुशी में कथित शराब पार्टी का मधुबनी से वीडियो वायरल

SHARE:

रिपोर्ट- राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा क्षेत्र से शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बिहार सरकार मे मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के मंत्री प्रतिनिधि शंभुनाथ ठाकुर के प्रतिनिधि बनने की खुशी में जश्न का आयोजन किया गया था। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है कि शराब कहां से आई और आयोजन में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

Join us on: