भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान के विरोध में यादव समाज ने फूंका पुतला!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

कुर्था बस स्टैंड में यादव समाज के नेताओं एवं समर्थकों ने बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्री के कथित बयानों से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने संबंधित बयान वापस लेने तथा भविष्य में किसी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए किसी भी समुदाय के खिलाफ विवाद बढ़ाने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

Join us on: