शहीदे आजम भगत सिंह का 118 वां जन्मदिन पर माकपा ने किया कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर मे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा संध्या 5 बजे से शहीदे आज़म भगतसिंह के 118 वीं जन्मदिन के मौके पर पार्टी केन्द्रीय कमिटी के आवाह्न पर प्रखंड क्षेत्र के बेला बांध चौक पर आज़ादी के संघर्ष में भगतसिंह की भूमिका और आज के सन्दर्भ में उनके सर्वोच्च बलिदान की प्रासंगिकता को लेकर किसान मजदूरों के बीच चर्चा की गई।
जिसे जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामजी यादव,कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद, कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह, कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, कॉमरेड मुकेश कुमार, कॉमरेड सुकेन्द्र प्रसाद, कॉमरेड नन्द लाल सिंह, कॉमरेड गणेशी यादव, नागेश्वर यादव सहित दर्जनों वक्ताओं ने सम्बंधित किये।
वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा दे जिसका मुख्यकारण केन्द्रीय सत्ता का एजेंसी चलाना बताया गया। साथ ही बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कारण एस आई आर के नाम पर धांधली कर सत्ता के पक्ष में काम करना रह गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड उपेन्द्र कुमार यादव ने की उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा ईस्ट इंडिया कम्पनी के तरह आज देश में मोदी सरकार अडानी अम्बानी को खुला छूट दे कर जनता को गुलाम बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Join us on: