रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० अजय कुमार दूबे एवं सशस्त्र बलो के द्वारा गश्ती के दौरान करूआ पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक काला रंग का राईडर मोटरसाईकिल नं0-बीआर33बीटी4395 पर सवार दो युवक क्रमशः 01. छोटू कुमार 02 रौशन कुमार उर्फ मुन्ना को अवैध एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खानपुर थाना कांड सं0-222/26 दिनांक-27.09.2026 धारा-25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अभियुक्तो के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।
01-छोटू कुमार उम्र-26 वर्ष पिता वासुदेव राय साकिन-जितवारपुर वार्ड नं0-17, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर।
02-रौशन कुमार उर्फ मुन्ना उम्र 20 वर्ष पिता-स्व० राजकुमार राय, साकिन-जितवारपुर वार्ड नं0-06, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर।
(ब) बरामद
01-राईडर मोटरसाईकिल नं0-बीआर33बीटी4395,
02-एक देशी कट्टा
03-एक जिंदा कारतूस
अपराधिक इतिहास-
01- रौशन कुमार उर्फ मुन्ना उम्र 20 वर्ष पिता-स्व० राजकुमार राय, साकिन-जितवारपुर थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर




