रिपोर्ट – पियूष कुमार!
भभुआ जा रहे पथ निर्माण मंत्री के गाड़ी के आगे खड़ा कर दी बाइक,बीच सड़क पर धरने पर बैठा बाइक सवार
– कैमूर जिले के मोहनिया चांदनी चौक के समीप ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बाइक की काटे गए चालान से नाराज बाइक सवार ने सोमवार संध्या पटना से भभुआ जा रहे पथ निर्माण मंत्री के गाड़ी के सामने बाइक खड़ी कर बंद कर दिया,तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने बाइक हटाया तब जाकर मंत्री का काफिला आगे निकला,बाइक सवार पुनः बाइक बीच सड़क पर खड़ा कर धरने पर बैठ गया।
सोमवार संध्या करीब 6 बजे मोहनिया प्रखंड के बेलौड़ी निवासी बिट्टू कुमार पटेल अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर अपनी दुकान में थे जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया उसी समय बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र पटना से कैमूर आ रहे थे भभुआ मुख्यालय जाते समय जैसे ही मंत्री का काफिला चांदनी चौक पहुंचा नाराज बाइक सवार ने मंत्री के गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी जिससे कुछ देर के लिए मंत्री का काफिला रुक गया हालांकि तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने बाइक हटाया तब जाकर मंत्री की गाड़ी आगे निकली।तत्काल सूचना मिलते है मौके पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष भी पहुंचे।
बिट्टू कुमार पटेल ने कहा कि मेरी दुकान है भभुआ रोड में अपनी बाइक खड़ी किया था जिसका चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा काट दिया गया लेकिन कहीं भी गाड़ियों को खड़ी करने के लिए कोई जगह नहीं दिया गया है,इसलिए मैने मंत्री जी के गाड़ी के सामने खड़ा कर दिया,मंत्री जी ने कहा संबंधित अधिकारियों से बात करिए।
ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार प्रसाद ने कहा कि मंत्री के गाड़ी के सामने बाइक युवक ने खड़ी कर दी थी हटा दिया गया है।




