रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ गंडक नदी के बाढ़ की पानी में दियारा का पूरा निचला इलाका डूबा हुआ है लिहाजा दर्जनों घर औऱ सैकड़ों परिवार बांधों पर शरण लिए हुए सरकारी स्तर पर मिलने वाले प्रशासनिक मदद के इंतजार में हैं, इसी दौरान वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा नें बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा क़र पीड़ितों में सूखे राशन औऱ नगदी का वितरण किया इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित यात्रा की सूचना को लेकर आनन फानन में विधायक वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए ।
दरअसल नेपाल में लगातार हुई भारी वर्षा के बाद इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मधुबनी प्रखंड के सिसई और चिउरही पंचायतों में करीब 1100 परिवार बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई घरों में नदी का पानी घुसक़र तबाही मचा रहा है लिहाजा बाढ़ पीड़ित मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों, मुख्य मार्ग समेत तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है की सिचाई विभाग के कार्य में जुटा महेश नामक एक मजदूर के नदी के समीप से लापता होने के बाद ग्रामीण नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं । यहीं वज़ह है की नदी किनारे चित्कार औऱ कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और एसडीआरएफ की टीम के साथ प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
इधर बाढ़ के साथ नई आफ़त वाली घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने बताया कि अंचल अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है और सभी को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। ख़ुद मौके पर धनहा थाना की पुलिस मौजूद है वहीं स्थानीय सरपंच ने भी इस घटना की पुष्टि की है लिहाजा खोजबीन में प्रशासन जुटा हुआ है। वहीं महेश मुसहर के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द एसडीआरएफ की टीम बुलाकर नदी में महेश की तलाश अभियान शुरू कराई जाये।
बता दें की मधुबनी प्रखंड के सिसई औऱ चिउरही पंचायतों में रेवहिया औऱ नैनहा समेत इन बाढ़ पीड़ितों को सरकारी स्तर पर प्रशासनिक मदद भोजन पानी औऱ दवाइयों के अलावा ऊँचे सुरक्षित स्थानों पर आवास योजना के तहत विस्थापन का इंतजार है जबकि धनहा के मुसहर टोली निवासी महेश मुसहर, पिता शंकर मुसहर के गदियानी टोला स्थित 10/16 नोज के समीप सिंचाई विभाग के कार्य में मजदूरी करने गए अचानक लापता होने के बाद उसके तलाश की दरकार है।




