बेतिया-अपने ही सरकार के खिलाफ विधायक बिनय बिहारी ने धरना पर बैठने की दी चेतावनी!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

खबर बेतिया के लौरिया से है जहाँ विधायक विनय बिहारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को उचित राहत व मुआवजा नहीं मिलने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रखंड कार्यालय में उन्होंने कहा कि जोगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के सैकड़ों गांव गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में कई घर नदी में विलीन हो चुके हैं। वहीं लौरिया प्रखंड में सिकरहना, बलौर, मसान और पंडई नदियों के कारण कई पंचायतों के लोग प्रभावित हैं।

विधायक ने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं और उचित मुआवजे को लेकर वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से चार बार तथा आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मिल चुके हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी से भी कई बार मुलाकात की गई है। उनका आरोप है कि प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट के अलावा अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिलाधिकारी से पुनः मिलेंगे। यदि समस्या का सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से जिला समाहरणालय परिसर में धरना देंगे। मौके पर सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार और उपसभापति प्रतिनिधि लड्ड सिंह मौजूद रहे।
बाइट विनय बिहारी विधायक लोरिया

Join us on: