जमुई- छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश!

SHARE:

रिपोर्ट — पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई के बहुचर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को आज शाम पॉक्सो की विशेष अदालत में पेश किया गया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल नंदन यादव को पुलिसकर्मी कंधे पर उठाकर कोर्ट के अंदर ले गए। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार कोर्ट परिसर में मौजूद रहे, जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले डीएम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का जायजा भी लिया था।
आपको बता दें कि 19 सितंबर को मड़वा पहाड़ पर हुई घटना के बाद पुलिस ने अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज सुबह 2 और आरोपियों सौरभ राम और छोटू राम को गिरफ्तार किया गया था।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join us on: