रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई पहुंचे मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने छात्रा से छेड़खानी, एनकाउंटर, UCC और चुनाव आयोग को लेकर साधा निशाना
– नीतीश कुमार दो बार आये ,एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह नहीं
मनेर विधायक सह राजद नेता भाई वीरेंद्र जमुई पहुंचे, जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई से शुरू हुआ और बिहार के कई हिस्सों में दर्जनों घटना सामने आई है।
उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत बांका से लेकर समस्तीपुर तक घटना हुई है, लेकिन बिहार सरकार इसमें संज्ञान नहीं ले रही है। घटना बिहार के कई हिस्से में हुई, कई जिलों में हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ जमुई जिले में ही हुई है। वह भी हाफ एनकाउंटर हुआ है। दूसरे जगह क्यों नहीं हुआ, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि और भी छेड़छाड़ की घटना हुई, बलात्कार भी हुआ है, लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। सिर्फ एक जात देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। हालांकि मैं जात का राजनीति नहीं करता, लेकिन और भी जातियों में अपराधी हैं, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार में शामिल कई मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, एक जाति विशेष को टारगेट कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है, लोकतंत्र के लिए खतरे का विषय है।
वहीं हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने तेजस्वी यादव को टारगेट किया था। जमुई की घटना को लेकर जिसमें नंदन यादव और हरिराम यादव का नाम आया था, इस पर उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से बीमार हैं, उनका इलाज की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। जो भी अपराधी है, सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों का एनकाउंटर होनी चाहिए। एक आमुख जाति को पहचान कर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर जाति के लोग इस तरह का कार्य किया है, सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
आगे भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग का वीडियो शेयर करने और पहचान उजागर करने मामले में 225 लोगों पर FIR हुई है और मुख्यमंत्री के द्वारा भी नाबालिग बच्ची का पहचान उजागर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो मुखिया हैं, हम लोगों के नेता ने मांग किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं। मुख्यमंत्री पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए
UCC को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसका विरोध किया है। हम लोगों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां UCC लागू नहीं होने देंगे। अगर लागू होगा तो हम लोग सड़क से सदन तक विरोध करेंगे और आंदोलन करेंगे। जब तक UCC को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।
UCC को लेकर राजद के समर्थन में थे नीतीश कुमार, इसके सवाल पर भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हो गई है। अंदरुनी बातचीत हुई है, जो बात हम कैमरे पर नहीं कर सकते। वह दो बार आए हैं, एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्त थे, उनसे बिना राय लिए चाहे बिहार चुनाव हो या बंगाल चुनाव कई फैसले लिए हैं, जिसमें उन्होंने उनसे कोई राय नहीं ली। ज्ञानेश कुमार कोई चुनाव आयुक्त नहीं है, वह बीजेपी के कैडर है।
एक और बड़ी बात उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के यहां जो भी अफसर है, सारे दो नंबर के बनाए गए हैं। बीजेपी को खुश करने के लिए आईएएस-आईपीएस बनाया है। ज्ञानेश कुमार को मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि उसे बर्खास्त करते हुए फांसी के फंदे तक ले जाना चाहिए।
बाइट: भाई वीरेंद्र मनेर विधायक




