रिपोर्ट – प्रमोद /सिवान
सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकाम छोटपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि डंपर का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके पुत्र के रूप में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बाइट- अमित निगम,स्थानीय वार्ड पार्षद पुत्र।




