धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर, नील कोठी घाट बरारी के मछली कारोबारी झकसू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को कुख्यात अपराधी अभय यादव का भाई कुख्यात अपराधी कारु यादव एवं उसका भाई फागू यादव के अलावे दो तीन अपराधियों ने मिलकर गोली मारकर घायल कर दिया। बताते चलें कि अपराधी कारु यादव कई मामलों में जेल जा चुका है, वह सभी मछ्ली व्यवसाई से आये दिन रंगदारी मांगते रहता है। रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। वहीं सोमवार को झक्सू सिंह के पुत्र राजेश कुमार को 15 हज़ार रूपये रंगदारी नहीं देने पर 3 गोलियां मारकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कहा कि हर डेंगी पर 15 हज़ार रूपये का डिमांड कारु यादव एवं फागू यादव करता है। घायल राजेश कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। मीडिया से बात करते हुए घायल युवक के भाई और पिता ने कहा कि कारु यादव , फागू यादव और उनके तीन चार सहयोगी नील कोठी घाट बरारी में मछली कारोबार करने वालों को परेशान करते रहता हैं और हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगते रहता हैं। रंगदारी नहीं देने पर उसे गोली से मार देने की धमकी देता हैं। उसी बाबत आज मेरे बेटे को भी गोली मारकर घायल कर दिया।




