बेगूसराय- सड़क हादसे में घायल को मंत्री संजय पासवान ने काफिला रोक कर की मदद, बचाई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

हादसे में घायल बीए छात्रा के लिए ‘मसीहा’ बने मंत्री संजय पासवान

मालीपुर-गढ़पुरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल हुई स्वीटी कुमारी, मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

एंकर – बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने मानवीय संवेदना और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल बीए की छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना उस समय हुई, जब मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बखरी से लौट रहे थे। इसी दौरान मालीपुर से गढ़पुरा जाने वाले मार्ग पर एक छात्रा मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल होकर सड़क किनारे पड़ी मिली।
घायल छात्रा की पहचान स्वीटी कुमारी, पिता शत्रुघ्न पासवान, वार्ड संख्या-13, मालीपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद छात्रा को घायल अवस्था में देखकर मंत्री संजय पासवान ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए छात्रा को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार मिल सके।

‘घायल को समय पर इलाज मिलना सबसे जरूरी’

मंत्री संजय पासवान ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि “घटना के समय हमारी प्राथमिकता यही थी कि घायल छात्रा को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया जाए और उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।”

Join us on: