पटना में वर्कशॉप मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ अपराधियों ने एक वर्कशॉप मालिक को गोली मार दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर की है।

जानकारी के अनुसार नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी जिससे उनका पूरा माथा खुल गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदन कुमार रामकृष्ण नगर इलाके में ही अपना वर्कशॉप चलाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Join us on: