संवाददाता :- विकास कुमार
सहरसा में कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर पूजा रिसॉर्ट में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला राजद अध्यक्ष मो. ताहिर ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव ने किया। बैठक में राजद प्रत्याशी नितेश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी रणनीति और अभियान को लेकर चर्चा हुई। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करने और मतदाताओं से संपर्क करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रत्याशी नितेश कुमार यादव ने वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा उठाया और कहा कि निर्वाचित होने पर वे वेतनमान, अनुदान और बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता समेत अन्य मुद्दों को सदन में उठाएंगे। बैठक में महिषी विधायक डॉ. गौतम कृष्ण, सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता, पूर्व विधायक अरुण यादव समेत महागठबंधन के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BYTE :- राजद कोसी स्नातक निर्वाचन प्रत्याशी नितेश कुमार यादव



