नालंदा- त्योहारों से पूर्व I G जीतेन्द्र राणा की हाई लेवल बैठक, अधिकारीयों को सख्त निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

अपराधियों पर नकेल, महिलाओं पर विशेष नजर, त्योहारों से पहले IG की हाईलेवल बैठक

एंकर, बिहारशरीफ में आगामी गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने नालंदा पुलिस के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक बिहारशरीफ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें नालंदा के एसपी हृदय कांत, सभी डीएसपी और प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों, पूजा पंडालों और नदी घाटों पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला कॉलेजों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

त्योहारी मौसम में शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें कराने को भी कहा गया है।

सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी को लेकर आईजी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि रांची हाईवे और नव-निर्मित चौड़ी सड़कों पर विशेष गश्ती दल तैनात किए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों को देखते हुए नालंदा जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

बाइट:- जितेंद्र राणा, आईजी पटना रेंज

Join us on: