IOCL और किसानों के बीच का विवाद अधिकारियों ने सुलझाया!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!


IOCL की निर्माणाधीन
पारादीप हल्दिया दुर्गापुर मुजफ्फरपुर पटना गैस पाइपलाइन और हल्दिया बरौनी कच्चा तेल पाइपलाइन बिछाने के क्रम में मोकामा अंचल में किसानों ने इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारियों को काम करने से रोक दिया।
जिसके बाद बाढ़ के एएसडीएम राजेश कुमार डीसीएलआर अनिल कुमार आर्य मोकामा के अंचलाधिकारी ज्ञानानंद हाथीदह बुजुर्ग के मुखिया शशि शंकर शर्मा आईओसीएल के कंस्ट्रक्शन मैनेजर धीरज सिंह,रूपक कुमार और हाथीदह के किसानों के बीच एक समझौता हुआ ,इस समझौते में एक सहमति पत्र सामने आया जिस पर किसानों और तमाम अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया जिसके आधार पर यह तय किया गया कि किसानों को उचित मुआवजा देकर इंडियन ऑयल कारपोरेशन अपना काम बढ़ाएगी और किसान अब आगे काम को नहीं रोकेंगे।
जो जमीन प्रस्तावित नेशनल हाईवे फोरलेन के समीप है उस जमीन पर अभी किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा तब तक जब तक कि उस पर उचित मुआवजे का फैसला आईओसीएल नहीं ले लेती है।

बाइट:- राजेश कुमार एएसडीएम बाढ़

Join us on:

Leave a Comment