हाथ में झाड़ू लेकर डीएम उतरे सड़क पर, की स्वछता सी सेवा अभियान की शुरुआत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय: जिले में आज “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बेगूसराय की डीएम ऋचि पांडे सहित जिले के कई अधिकारी और कर्मी श्रमदान अभियान में शामिल हुए।
अभियान की शुरुआत ट्रैफिक चौक के पास से हुई, जहां डीएम ऋचि पांडे के नेतृत्व में अधिकारियों ने सड़क किनारे और आसपास के इलाकों में सफाई की। इसके बाद ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक सफाई अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान के दौरान आम लोगों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की गई।
डीएम ऋचि पांडे ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना है।

बाइट: ऋचि पांडे, डीएम, बेगूसराय

Join us on: