सहरसा में पत्रकार पर कथित हमले के विरोध में मशाल जुलूस!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में पत्रकार अभिषेक कुमार पर कथित मारपीट और हमले के विरोध में छात्र, युवा एवं सामाजिक संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर जिला परिषद मार्केट तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घटना के बाद कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। नेताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों पर लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

BYTE :- प्रदर्शनकारी छात्र नेता मनीष कुमार

Join us on: