नवादा- हिसुआ में रणवीर सेना की हुंकार गोलीकांड के बाद उमड़ा जनसैलाब!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

हिसुआ में रणवीर सेना की हुंकार गोलीकांड के बाद हिसुआ में उमड़ा जनसैलाब मोनू सिंह और राणा दीपू सिंह ने भरी हुंकार संविधान के दायरे में मिलेगा न्याय

नवादा विवाद: ‘संविधान की लाठी से लेंगे न्याय’, नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के समर्थन में हिसुआ में उमड़ा जनसैलाब

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बीते 1 सितंबर (मंगलवार) को बाइक सटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इस घटना में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से दूसरे पक्ष के दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मृतक के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे कई नेताओं द्वारा दिए गए बयानों से क्षेत्र में जातीय तनाव और उन्माद बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी परिप्रेक्ष्य में, शुक्रवार को हिसुआ हाई स्कूल प्रांगण में नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रणवीर सेना के संस्थापक दिवंगत ब्रह्मेश्वर मुखिया के पोते मोनू सिंह और राणा दीपू सिंह समेत कई प्रमुख प्रबुद्ध नागरिक और हज़ारों समर्थक एकजुट हुए। पूरे सभा स्थल पर रणवीर सेना के जयकारे गूंजते रहे। हिसुआ से पैदल मार्च होते हुए बगोदर गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया ।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखी:

राणा दीपू सिंह का वक्तव्य: “हम सभी शिक्षित और कानून का सम्मान करने वाले नागरिक हैं। हमें भाली-भांति ज्ञात है कि न्याय प्रक्रिया का पालन कैसे किया जाता है। हम किसी लाठी या हिंसा के दम पर नहीं, बल्कि भारत के संविधान पर भरोसा रखते हुए संविधान के दायरे में रहकर न्याय प्राप्त करेंगे।

“मोनू सिंह का वक्तव्य: “हमारा सिद्धांत स्पष्ट है—हम किसी को बेवजह छेड़ते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें अनर्गल तरीके से छेड़ेगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

सभा में शामिल समर्थकों ने एकसुर में स्पष्ट किया कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों का करारा जवाब कानून और संविधान के रास्ते से ही दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोली किसने चलाई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Join us on: