रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!
शेखपुरा जिले के BSNL कैंपस के अंदर कॉपर केबल चोरी करने की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया है। डायल 112 की टीम की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से इस आपराधिक घटना का खुलासा हुआ है। वादी रविन्द्र कुमार के द्वारा 4 सितंबर को पुलिस को सूचना दी गई थी कि BSNL कैंपस के अंदर कुछ लोग टॉर्च जलाकर कॉपर केबल का तार काट रहे हैं। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस की टीम ने बिना देर किए तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मौके से एक चोर को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान-रोहित कुमार उम्र-22 वर्ष पिता -सुदामा बिन्द निवासी नसरतपुर, थाना-धनरूआ, जिला- पटना का शातिर है-पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी के औजार और वाहन बरामद किए हैं एवं साथ एक पीले रंग का टेम्पू रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PS 9270 एक होंडा मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR01FV 0684-दो पीस कुदाल दो पीस गैन्ता, और दो पीस हैक्सा ब्लेड एक पीस खन्ती, एक पीस हथौड़ी और एक पीस पिलास तीन पीस रूखानी और दो पीस कटर चाकू छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाले प्रमुख पुलिस अधिकारियों में पु०नि० धर्मेन्द्र कुमार टाउन थानाध्यक्ष-शेखपुरा थाना पु०अ०नि० कुमारी शुभम सिन्हा और स०अ०नि० रामकिशोर प्रसाद 112, शेखपुरा थाना शामिल रहे पुलिस द्वारा इस मामले में कई धाराओं लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




