जलमग्न इलाकों में पहुंचे सांसद कौशलेन्द्र, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल,तटबंध मरम्मती, व राहत वितरण के दिए निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

बाढ़ का कहर, DM-SP ने जलमग्न इलाकों का किया निरीक्षण, राहत-बचाव तेज

नालंदा जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार शुक्रवार को अस्थावां प्रखंड के ओंदा पंचायत पहुंचे। उन्होंने मोटर बोट के सहारे जलमग्न और बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तटबंधों की स्थिति देखी और मरम्मती को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वहीं, जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने उथरथू एवं ओंदा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर, जलनिकासी और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली।

डीएम ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों तक सूखा राशन, पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। पशुओं के लिए चारा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

मौके पर डीडीसी, एसडीएम, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Join us on: