बेतिया- गंडक का रौद्र रूप, नदी में समा रहे मकान, गाँव पर खतरा,प्रशासन से गुहार!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!


गंडक नदी का रौद्र रूप, देखिए कैसे गंडक नदी में एक मंजिल का मकान नदी में विलीन हो गया
भीषण कटाव से दहशत
घर बचाने की उम्मीद टूटी तो ग्रामीण खुद आशियाना तोड़ने को मजबूर

बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां सिसवा मंगलपुर में गंडक नदी का रौद्र रूप, भीषण कटाव से दहशत
घर बचाने की उम्मीद टूटी तो ग्रामीण खुद आशियाना तोड़ने को मजबूर
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर पंचायत में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही एक बार फिर कटाव का कहर तेज हो गया है। दियारा इलाके में नदी तेजी से कटाव करते हुए गांव की ओर बढ़ रही है। कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रहे कटाव की वजह से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटाव इसी रफ्तार से जारी रहा तो कई घर गंडक नदी में समा सकते हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की ओर से समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
नदी के कटाव से बचने की उम्मीद टूटने के बाद कुछ ग्रामीण अपने हाथों से ही घर तोड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी से बनाए गए आशियाने को अपनी आंखों के सामने तोड़ना ग्रामीणों के लिए बेहद पीड़ादायक है। लेकिन नदी लगातार घरों के करीब पहुंच रही है, जिसके कारण उनके सामने दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।
ग्रामीण विकास कुमार, सरदार पांडे, पप्पू पांडे और अमिरका गद्दी समेत अन्य लोगों ने बताया कि गंडक नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है और भीषण कटाव हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जल संसाधन विभाग की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर टीम भेजकर कटावरोधी कार्य शुरू कराने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

Join us on: