सहरसा में गृहभेदन कांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा पुलिस को गृहभेदन कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर थाना क्षेत्र में 5 अगस्त 2026 को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 18 ग्राम सोना और 1 लाख 44 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दरअसल, 5 अगस्त को एक घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें आभूषण और नकदी चोरी कर लिए गए थे। मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र यादव और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BYTE :- प्रभारी एसडीपीओ ओम प्रकाश

Join us on: